Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा को बनाएंगे विकास का हब, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था होगी चुस्त दुरुस्त : डायमंड





ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश का गोण्डा सबसे पिछड़ा जिला है। यहां विकास की बातें बेमानी हैं। जनता को बरगलाकर और बहका कर वोट ले लिया जाता है लेकिन चुनाव जीतकर संसद में पहुंचने के बाद जनता से किए गए वायदे भुला दिए जाते हैं। अब जनता जागरूक हो चुकी है। इसलिए सिर्फ विकास करने वाले को अब जनता पार्लियामेंट में अपना प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपेगी। ये बातें सोमवार को गोण्डा लोकसभा सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से नामांकन करने के बाद कुतुबुद्दीन खां डायमंड ने कही।
   


प्रसपा प्रत्याशी डायमंड ने अपना एजेंडा भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गोण्डा को विकास का हब बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के संसाधन स्थापित करने के साथ ही हर व्यक्ति को रोजगार मुहैया कराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि गोण्डा के विकास के बारे में कभी भी, किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं सोचा। सिर्फ जाति-धर्म और मंदिर-मस्जिद के नाम पर वोट की राजनीति की गई। इसका खामियाजा जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है। टूटी-फूटी सड़कें, ध्वस्त और लुंजपुंज स्वास्थ्य तथा शिक्षा व्यवस्था विकास की हकीकत बयां कर रही है।
   इस दौरान प्रसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल, देवीपाटन मंडल प्रभारी फसीउर्रहमान उर्फ मंटू काजी, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे