आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज सोमवार को एडीजी जोन, गोरखपुर दावा शेरपा द्वारा पुलिस लाइन संतकबीरनगर मे गोष्ठी कर लोकसभा निर्वाचन की तैयारियो की समीक्षा किया गया। सभी क्षेत्राधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करे कि सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले प्रत्येक मतदान केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर ले तथा चुनाव मे आने वाले पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के ठहरने के लिये अभी से उत्तम व्यवस्था कर ले कि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाये। जनपदीय पुलिस के लिये भी उसी प्रकार की व्यवस्था की जानी चाहिए जैसी व्यवस्था केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलो के लिये की जाती है ।
कोई भी पुलिस कर्मी किसी राजनैतिक वार्तालाप या विचार विमर्श न करे जिससे किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न हो । मतदान दिवस को मतदाताओ को दो पहिया, तीन पहिया वाहनो एवं साइकिलो से मतदान केन्द्र पर आने से न रोका जाये। जिससे मतदाताओ को अपने मताधिकार का प्रयोग करने मे सुगमता हो। इस गोष्ठी मे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी धनघटा आनन्द पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेहदावल गयादत्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक एल0आई0यू0 त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रभारी चुनाव सेल जगत नरायन त्रिपाठी, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ