ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मोतीगंज पुलिस ने अवैध असलहा व गांजा के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मोतीगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मंगाजोत बैरियर पर मोतीगंज थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुमार व प्रदीप गंगवार कांस्टेबल राम सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार, विजय मद्धेशिया, अरविंद कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी चपरतल्ला की तरफ से दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए।
दोनों पुलिस को देख कर काफी तेजी से भागने लगे। पुलिस को उन पर शक हुआ तो उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों से पुलिस द्वारा कड़ाई करने पर एक ने अपना नाम धनीराम बरवार पुत्र रामदीन निवासी छजवा थाना मोतीगंज बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने के दौरान उसके पास से 15 सौ ग्राम गांजा तथा 2600 रूपया नगद बरामद हुआ। पुलिस ने उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दूसरे व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम भूल बरवार पुत्र रामकरण निवासी छजवा थाना मोतीगंज बताया। उसके पास तलाशी के दौरान एक अदद 12 बोर का अवैध तमंचा तथा दो जीवित कारतूस बरामद किया गया। इसके विरूद्ध पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ