Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नामांकन के साथ ही चुनावी आगाज 16 अप्रैल से होगा प्रारंभ




संतकबीरनगर। चुनावी आचार संहिता के प्रारंभ के बाद ही जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 62 संतकबीरनगर का नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर/ सहायक रिटर्निग आफिसर द्वारा 16 अप्रैल को 11 बजे से जिला मजिस्ट्रेट संत कबीर नगर के न्यायालय कक्ष संख्या-03 में प्राप्त किया जायेगा। 


उक्त जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ए0डी0एम0 रणविजय सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि नामाकंन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल मंगलवार है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को नामाकंन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 26 अप्रैल शुक्रवार तक नाम वापसी की जाएगी। मतदान 12 मई रविवार को होगा। मतगणना 23 मई को होगी। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल, 19 अप्रैल तथा 21 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन नही होगा। 
उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 62 संत कबीर नगर के रिटर्निंग आफिसर जिलाधिकारी संत कबीर नगर हैं। सहायक रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी आलापुर (अम्बेडकर नगर) मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा तथा खजनी(गोरखपुर) है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे