रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।बोलो राधा रमण कृष्ण गोपाल जय जय उच्चारण राधा की जय जय कृष्ण की जय जय से गुजायमान हो रही भगवान की अमृतमयी भागवत कथा से सुनने आये सभी लोग भावविभोर दिखे। तरबगंज विधायक प्रेमनरायण पाण्डेय जीके आवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा को सुनने लोग दूर दूर से आते है।कथा परिसर में इकट्टा होकर ईश्वर का गुणगान करते है।
भगवान की अमृतमयी कथा को भारी संख्या में आये श्रद्धालु ध्यानपूर्वक सुनते है। कथा को आगे बढ़ाते हुए कथा व्यास पंडित विनोद शास्त्रीजी अपने प्रवचन में भागवत कथा के श्रवण से होनेवाले लाभ के बारे में बताते हुए कहते है कि कलयुग में सच्चे मन से भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। इसके श्रवण मात्र से सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है व जीवन का उद्धार होता है।
वर्तमान में भागवत एवं सत्संग का हमारे जीवन में काफी महत्व है। बताया कि जितने भी वेद वेदांत पुराण है सभी का निचोड़ भागवत कथा में है। उन्होंने इस भागवत कथा को जीवन में प्रतिपादित करने की सलाह देते हुए परोपकार करने की सीख दी। उमस भरी गर्मी के बावजूद भी भक्तों का उत्साह और भक्ति का ऐसा मनोरम वातावरण देखते ही बन रहा था। महिलाओं एवं पुरुषों के साथ साथ बच्चे भी कथा का आनंद उठा रहे हैं।सैकड़ों की संख्या में कथा का श्रवण करने के लिए लोग मौजूद रहते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ