Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रशासन ने आगामी गर्मी व हीट वेव के बाबत जारी की एडवाईजरी




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रदेश में हीट वेव से बचाव हेतु निर्गत एडवाइजरी में राज्य को विभिन्न स्तरों (राज्य/जनपद/ब्लाक स्तर) पर नोडल अधिकारी नामित करने, वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद एवं ब्लाक स्तर पर हीट वेव को माॅनीटर किये जाने, हीट वेव के समय क्या करे व क्या न करें की प्रचार सामग्री के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने मोबाइल मैसेज/व्हाट्एप के माध्यम से चेतावनी प्रेषित किये जाने, स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर ओ0आर0एस0 पैकेट की समुचित व्यवस्था किये जाने, तीव्र गर्मी से बचाव हेतु विद्यालय के समय में परिवर्तन किये जाने, पेय जल की समुचित व्यवस्था एवं श्रमिकों/कामगारों के कार्य घण्टों में परिवर्तन किये जाने के निर्देश दिये गये है।


 उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी रणविजय सिंह ने दी है। उन्होेंने बताया कि जनपद स्तर पर हीट वेव से बचाव हेतु नामित नोडल अधिकारी द्वारा हीट वेव की स्थिति में ‘‘क्या करे व क्या न करें’’ के संबंध में जागरूकता फैलाने, सनस्ट्रोक से मृत्यु से बचाव हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये जाने हीट वेव के संबंध में नियमित रूप से कान्फ्रेस आयोजित किये जाने मन्दिरों/लोक भवनों/माॅलों को बववसपदह बमदजमत के रूप में चिन्हित किये जाने, लोक स्थानों पर एन0जी0ओ0/सामुदायिक समूहो/वैयक्तिक रूप से पानी एवं छाछ की व्यवस्था किये जाने की व्यवस्था किये जाने के विस्तृत दिशा निर्देश भारत सरकार द्वारा दिये गये है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे