राकेश गिरी
बस्ती यूपी। बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है बस्ती लोकसभा से भासपा ने विनोद राजभर को अपना प्रत्याशी बनाया है प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे विनोद राजभर का कार्यकर्तोओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विनोद राजभर ने कहा कि हमारे नेता ओम प्रकाश राजभर ने सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया था बीजेपी ने सदैव हम लोगों के साथ बड़ा अन्याय किया है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हम सबको मौका दिया है पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का।
हमारे नेता ने मुझे मौका दिया है मैं जनजन तक जाकर पार्टी की रीतियों नीतियों को लोगों को बताया जाएगा। जिस तरीके से भासपा ने प्रदेश में 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया है साफ तौर पर बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। बस्ती में भी 40 हजार से ज्यादा राजभर वोटर है। अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी मैदान के आने से बीजेपी को नुकसान हो सकता है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ