राकेश गिरी
लखनऊ। अंततः सुभासपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी 39 लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के इस फैसले से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 39 लोकसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने के फैसले से उन अटकलों पर विराम लग गया जिसकी राजनीतिक गूंज पिछले एक साल से सुनाई दे रही थी।
बगावती तेवर में आयी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले मंत्री पद से इस्तीफा देने का अंतिम दबाव बनाया किंतु भाजपा नेतृत्व पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ। राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर के हस्ताक्षर से जारी सूची जारी में लखनऊ से मिर्जापुर और महराजगंज तक के नाम हैं। पार्टी ने दावा किया है कि अवध काशी और पूर्वांचल की सीटों पर उम्मीदवार उतारने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ जाएंगी क्योंकि पार्टी के पास कोई जनाधार वाले बड़ा नेता का चेहरा नहीं है।
39 लोकसभा सीटों पर सुभासपा द्वारा जारी किए आखिरी तीन चरणों के लिए उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार है। लखनऊ से बब्बन राजभर लड़ेंगे चुनाव राजनाथ सिंह के खिलाफ। नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से सिद्धार्थ राजभर उतरेंगे।
मोहनलालगंज से विजय गौड़, धौरहरा से राममूर्ति अर्कवंशी, सीतापुर से सुनील अर्कवंशी, रायबरेली से अभय पटेल, अमेठी से जितेंद्र सिंह, सुल्तानपुर से कौशल्या राजभर, प्रतापगढ़ से विजय सिंह चौहान, बांदा से अनोखेलाल आरक, फतेहपुर से राजेश यादव, फतेहपुर से उपेंद्र निषाद, इलाहाबाद से शिवकुमार प्रजापति, बाराबंकी से विश्वनाथ प्रताप निराला,
फैजाबाद से रमा कांत कश्यप, अंबेडकरनगर से आरपी सिंह, कैसरगंज से कन्हैया धनगर पाल, श्रावस्ती से वेद प्रकाश राजभर, गोंडा से शीला चौहान, डुमरियागंज से राननिवास राजभर, बस्ती से विनोद राजभर, संतकबीरनगर से सतीश कुमार राजभर, महराजगंज से मुरली मनोहर राजभर, गोरखपुर से राधेश्याम सिंह सैंथवार, कुशीनगर से राजू राजभर, देवरिया से अजय सिंह, बांसगांव से सुरेश राम, लालगंज से दिलीप सरोज, आजमगढ़ से यशवंत सिंह उर्फ विक्की, जौनपुर से बृजेश प्रजापति, मछलीशहर से ममता बनवासी, घोसी से महेंद्र राजभर, सलेमपुर से राजाराम राजभर, बलिया से विनोद तिवारी, गाजीपुर से मेजर रामजी राजभर, चंदौली से बैजनाथ राजभर, भदोही से राहुल बारी, मिर्जापुर से दरोगा बियार और राबर्ट्सगंज से कैलाश नाथ कोल को टिकट दिया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ