Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजा भैया ने किया नामांकन





ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। 59 गोण्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने मंगलवार को अपना नामांकन किया। नामांकन करते समय जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम जमा रहा।




 समर्थकों ने कहा कि राजा भैया के नामांकन के समय मौसम ने जिस तरह से राहत दी है, इसी तरह भैया की जीत से पाप का अंत होगा। घूसखोरी खत्म होगी और किसान खुशहाल रहेंगे। नामांकन में राजा भैया के साथ प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, प्रदेश की शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया और उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा उपस्थित रहे।



नामांकन के बाद राजा भैया अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे। वहां पर समर्थकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। चुनाव कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राजा भैया ने बैठक की जिसमें उनके व्यक्तिगत हाल से लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे