Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अभिनय की दुनिया में चमकने लगा है गोण्डा का सितारा






गोण्डा:फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी दुनिया है, जिसका नाम सुनकर ही लोगों के मन में ये ख़याल आता है, कि फिल्म इंडस्ट्री जैसी बड़ी दुनिया में अपना कदम जमाना असंभव है, खास करके जब आप किसी साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हो, लेकिन कहा गया है ना कि अगर 'आपके इरादे बुलंद हो तो' एक ना एक दिन आपको मंजिल जरूर मिलती है, हम बात कर रहे हैं, गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील के ग्राम 'शाहपुर धनावा' के रहने वाले फिल्म अभिनेता/निर्देशक 'मोहित राज' के बारे में!



अक्सर लोगों को लगता है कि गांव या शहर का कोई लड़का सिनेमा जैसे बड़े क्षेत्र में अपने कदम नहीं जमा सकता, लेकिन यहीं 'शाहपुर धनावा' के रहने वाले 20 वर्षीय मोहित राज ने यह साबित कर दिखाया कि, अगर आपके इरादे बुलंद हो तो कामयाबी जरूर मिलती है, मेहनत और हौसलों के बदौलत अपने हर सपने को साकार किया जा सकता है बचपन से ही कुछ अलग करने का जज्बा रखने वाले मोहित राज, थिएटर और शॉर्ट फिल्मों के बाद अब फिल्मी दुनिया में बतौर सहायक निर्देशक अपना कदम जमा रहे हैं!


मोहित राज बताते हैं, कि अगर गोंडा जिले की बात करें तो गोंडा ने ना केवल साहित्य के क्षेत्र में देश को अनेक प्रतिभाएं भी हैं, बल्कि अब कला के क्षेत्र में भी इसकी नई खुशबू बिखर रही है! 

करनैलगंज तहसील के ग्राम 'शाहपुर धनावा' के मूल निवासी मोहित राज बताते हैं कि उन्होंने 'नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर' से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की, इसके पश्चात उन्होंने 'राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज' से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की, ग्रामीण परिवेश में पलने बढ़ने के बावजूद उनका फिल्मों के प्रति काफी रुझान था, अपनी रुझान को अपना लक्ष्य बनाने के लिए वो पहुंच गए लखनऊ के एक्टिंग स्कूल आप्युलेंट स्कूल ऑफ एक्टिंग एण्ड फाइन आर्ट्स में प्रवेश ले कर अभिनय के गुण सीखने लगे, यहीं से उन्हें थिएटर, शॉर्ट फिल्म, और एल्बम में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ!

इसी इंस्टिट्यूट से उन्होंने शुभम सोमू श्रीवास्तव के निर्देशन में पहला प्ले बुद्धा द ग्रेट सोल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का रोल किया, जिसकी काफी सराहना हुई, बीते 24 मई को अवध कार्निवाल महोत्सव में आयोजित प्ले "दोस्ती दिल से" के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था जिसके मुख्य अतिथि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ' थे, इसके बाद उन्होंने कई थिएटर प्ले किए, जैसे हमारा पुष्पक विमान, मिलिंद प्रश्न, बाप रे बाप, दोस्ती दिल  से, विधाता, अभिशाप जैसे कई थिएटर प्ले किये, मोहित राज बताते हैं कि अगर आपके इरादे बुलंद हैं तो मंजिल कदम चूमती है!

वर्तमान समय में 'मोहित राज प्रदीप पांडे चिंटू' और 'रानी चटर्जी' की आने वाली फिल्म पांचाली में बतौर सहायक निर्देशक कार्य कर रहे हैं, इस फिल्म के निर्देशक देव पांडे हैं जिन्होंने इससे पहले इच्छाधारी और नाग देव जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया जो सुपरहिट रही है इस फिल्म के प्रोड्यूसर जाने-माने फिल्म डायरेक्टर राजकुमार आर पांडे हैं जिन्होंने कई हिंदी और कई भोजपुरी फिल्मों को डायरेक्ट किया है! क्षेत्रीय लोगों को मोहित राज पर गर्व है!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे