अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सामान्य लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण की अधिसूचना आज से जारी हो चुकी है ।अधिसूचना जारी होने के बाद पहले दिन आज 58 लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती के लिए किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है ।
जनपद बलरामपुर में स्थापित चुनाव कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया से संबंधित दी गई जानकारी में बताया गया है कि आज कुल 12 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई है परंतु किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया है । 17 अप्रैल को अवकाश रहेगा और 18 अप्रैल से पुनः नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी । प्रक्रिया के पहले दिन आज भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेश के प्रत्याशियों समेत कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं ।
जिन प्रत्याशियों के नाम आज नामांकन पत्र बिक्री किए गए हैं उनमें कांग्रेस पार्टी के धीरेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के दद्दन मिश्र, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के हाजी नब्बन खां, किसान मजदूर पार्टी के हनुमान प्रसाद मिश्र तथा निर्दल प्रत्याशी मोहम्मद उमर, बड़कऊ, झुलसे पासवान, राज कुमार पांडे, सुनील कुमार, राजवंत सिंह, अजीत प्रताप सिंह व वेद प्रकाश राजभर शामिल है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ