Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विकास खण्ड वजीरगंज से निकाली गयी मतदान जागरूकता रैली




डॉ ओपी भारती 
गोण्डा:वजीरगंज क्षेत्र के लोगो मे मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय मतदाता जन-जागरूकता रैली मंगलवार को विकास खण्ड कार्यालय से प्रारम्भ होकर थाना वजीरगंज, एस. बी. आई. बैंक, हनुमान मंदिर  होते हुए पुनः प्रस्थान स्थल पर समाप्त हुई। 


रैली में "घर-घर में सन्देश दो,वोट दो-वोट दो"के नारे लगाते हुए आंगनबाड़ी व मिनी-आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ,सुपरवाइजर , स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।


 जन-जागरुकता रैली में खंड विकास अधिकारी पन्नालाल, एडीओ पंचायत घनश्याम पाण्डेय, पशु चिकित्साधिकारी डा.राम सागर मिश्र सहित स्वयं सहायता समूहों की सैकडों महिलाएं रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे