Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धनघटा पुलिस को मिली कामयाबी, 10 हज़ार का इनामी गिरफ्तार





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान तथा लोकसभा निर्वाचन 2019 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने की दिशा में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में धनघटा एसओ रणधीर कुमार मिश्रा के निर्देशन में बीती रात धनघटा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व वांछित अपराधी रामजीत उर्फ झिन्नान निवासी चकिया धुसवा थाना धनघटा को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


बताते चले कि धनघटा एसओ को सूचना मिली की शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर रामजीत उर्फ झिन्नान बिडहरघाट क्षेत्र में मौजूद है, इस सूचना पर चौकी प्रभारी बिड़हरघाट उ0नि0 राजाराम यादव, चौकी प्रभारी जगदीशपुर उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव व का0 अनिल यादव को इस बाबत जानकारी देकर मौके पर एक टीम बनाकर तत्काल गिरफ्तारी हेतु रवाना किया । 


इस क्रम में कार्यवाही करते हुए धनघटा पुलिस टीम द्वारा  सुबह 4 बजे उक्त शातिर अपराधी को एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त रामजीत विगत कई दिनों से फरार चला रहा था जो थाना धनघटा से मु0अ0सं0 166/19 व 168/19 में गौ वंश की घटना में वांछित चल रहा था। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000 रू0 इनाम भी घोषित किया गया था। इस बाबत गिरफ्तारी करने में चौकी प्रभारी बिड़हरघाट राजाराम यादव, चौकी प्रभारी जगदीशपुर वीरेन्द्र सिंह यादव  शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे