Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधूरे शौचालय से परेशान ग्रामीणो ने किया विरोध प्रदर्शन





जिम्मेदार स्वच्छ भारत मिशन को लगा रहे पलीता
आलोक बर्नवाल
 संतकबीरनगर। केंद्र सरकार जहां स्वच्छ भारत मिशन का आगाज करके देश मे स्वच्छता का प्रसार करना चाहती है वही ग्रामीण स्तर के जिम्मेदार अपनी लापरवाही के नीति से स्वच्छ भारत मिशन के प्रयासों को अधूरा कर रहे है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनने वाले शौचालयों से जहां ग्रामीण आबादी को खुले में शौच जाने की प्रवित्ति से निजात मिल रही है और साथ ही बहुत हद तक गंदगी से होने वाली बीमारियों पर भी प्रहार हो रहा है।


जिससे ग्रामीणो में भी स्वच्छ रहने के साथ ही स्वच्छता के प्रतीक अपने शौचालय के उपयोग की इच्छा प्रबल होती जा रही है। जबकि जिम्मेदार शौचालय को अधूरा छोड़कर ग्रामीणो के इच्छाओं पर कठोर प्रहार कर रहे है। ताजा मामला मेंहदावल ब्लॉक स्थित ग्रामपंचायत भौरा मिश्र का है जहाँ पर शौचालय के निर्माण के बाबत का है जहां पर एक दर्जन से ज़्यादा अधूरे शौचालय का पूर्ण निर्माण लगभग एक साल से नही हुआ है। जिससे ग्रामीण अपने शौचालय का उपयोग नही कर पा रहे है।


 इसके साथ ही सभी ग्रामीण परिवार खुले में शौच जाने हेतु विवश है। जिससे नाराज ग्रामीणो ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि प्रदेश एवं देश के हर कोने पर सरकार शौचालय सुविधाओं को हर परिवार तक पहुचाना चाहती है जबकि इसके जिम्मेदार ही सरकार की इस योजना पर पानी फेर रहे है। जिससे पूरे भारत के लिए लागू महत्वाकांछी योजना स्वच्छ भारत मिशन के सपने को ग्रामप्रधान ग्रहण लगा रहे है। 



जिस बाबत ग्रामप्रधान से नाराज गुड़िया, केशव मिश्र रविन्द्र विश्वकर्मा, वीरेन्द्र पांडेय, राजेन्द्र, राजेश कुमार उर्फ राजू, जगत नारायण, हरिलाल, श्रीभागवत यादव आदि ने ग्रामप्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर इस मामले पर ब्लॉक प्रशासन कार्यवाही नही करता तो उच्चाधिकारियों को भी शिकायत किया जाएगा। जब तक अधूरे शौचालय को पूरा नही करवाया जाएगा तब तक कोई भी कार्य पूर्ण नही होगा। साथ ही ग्रामप्रधान पर ब्लॉक प्रशासन के द्वारा कार्यवाही भी किया जाए। साथ ही ग्रामीणो के अधूरे शौचालय को पूर्ण करवाकर स्वच्छ भारत मिशन की सार्थकता को पाया जा सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे