Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों संग की बैठक, व्यय बाबत दिया दिशा निर्देश





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। वर्तमान में प्रारंभ हुए नामांकन कार्य के साथ ही जनपद में लोकसभा चुनाव की बिगुल बज चुकी है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक जे0के0 बरोट ने बैठक करके अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयेाग के निर्देशों से अवगत कराया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी निष्पक्षतापूर्वक कार्य करें। वे लोकसभा निर्वाचन के लिए तैनात सहायक व्यय प्रेक्षक वीडियो अवलोकन टीम तथा अन्य अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। 


उन्होंने कहा है कि उम्मीदवारों द्वारा किये गये व्यय का आंकलन नामाकन से लेकर परिणाम धोषित होने तक किया जाएगा। सभी सहायक व्यय प्रेक्षक शैडो रजिस्टर में उम्मीदवारों द्वारा किये गये व्यय को अंकित करेगंे तथा निर्धारित तिथि पर उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत व्यय रजिस्टर से मिलान करेगें। उन्होंने बताया कि वीडियों सर्विसलाॅंस टीम द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों, जुलूस, रैली, जनसभा की वीडियों को वीडियों अवलोकन टीम भलीभाॅति देख कर खर्च का व्यौरा दर्ज कर रिर्पोट सहायक व्यय प्रेक्षक को देगी। 


उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सभी आवश्यक मदों का मूल्य एवं किराया निर्धारित कर दिया गया है। इसकी एक-एक प्रति उम्मीदवार को नामाकन के समय उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार भी इस दर से अपने खर्चाे का व्यौरा रजिस्टर में दर्ज करेगें ।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्देश दिया गया है कि उम्मीदवार लोकसभा निर्वाचन में अधिकतम 70 लाख रू0 ही व्यय कर सकते है। 10 हजार रू0 से अधिक नगद व्यय नही करेगें। इसके उपर वे चेक या ड्राफ्ट से भुगतान करेगें। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद मतदान के पूर्व तक उन्हें तीन बार अपना व्यय रजिस्टर दिखाना होगा। इसकी तिथि अलग से  सूचित की जाएगी। 


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक विवरण का  हार्ड एवं साफ्ट कापी में रिकार्ड सुरक्षित रखें। परिणाम घोषित होने के एक महीने के अन्दर सम्पूर्ण व्यय का पुनः आकलन करकें रिर्पोट आयोग को भेजी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उन्हें अथवा व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी को अवगत करायें। 


व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी/वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा ने बताया कि व्यय अनुवीक्षण के जुड़े सभी अधिकारियों को आयेाग के निर्देश के क्रम में पर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया है। इनके द्वारा नामाकन के बाद से व्यय अनुवीक्षण का कार्य सुचार रूप से किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे