Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सभी तहसीलों में एकल खिड़की व्यवस्था लागू करे:डीएम





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र-62 संत कबीर नगर के अन्तर्गत सभी पांच विधान सभाओं के ए0आर0ओ0/एस0डी0एम0 की बैठक करके निर्देश दिया है कि पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से कार्य करते हुए शांतिपूर्वक मतदान करायें। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में एकल खिड़की व्यवस्था लागू करें ताकि उम्मीदवार को अपने जनसभा, जुलूस, वाहन, रैली करने की अनुमति कम से कम समय में एक स्थान से प्राप्त हो जाए। 


उन्होंने निर्देश दिया है कि निर्वाचन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर निर्वाचन कार्यालय को भेजवाते रहें। आगामी 22 अप्रैल को निर्वाचन के सामान्य पे्रक्षक आयेगें जिसमें सभी उप जिलाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। 
उन्होंने खजनी तथा आलापुर के ए0आर0ओ0/एस0डी0एम0 को निर्देश दिया कि अपनी विधान सभा मानचित्र, दिव्यांग मतदाताओं की सूची, मतदेय स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, सर्विस वोटर का विवरण, बरनरेविल एवं क्टिकल बूथ की सूची हल्के एवं भारी वाहन की सूचना तत्काल उपलब्ध करा दें। 


यह समस्त सूचनायें एकत्र कर प्रेक्षक महोदय को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि खजनी एवं आलापुर में कार्य कर रही व्यय अनुवीक्षण कार्य में लगी टीमों का विवरण तथा एकल खिडकी के नोडल अधिकारियों की सूची भी उपलब्ध करा दें। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने किया। बैठक में उप जिलाधिकारी एस0पी0 सिंह, प्रमोद कुमार, प्रेम प्रकाश अजोर, सरोज कुमार तथा तहसीलदार खजनी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे