अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के छठ में चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन के प्रथम दिन पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला ने सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण करने के उपरांत विस्तार से जायजा लिया ।
जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल से 58 श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के लिये नामांकन प्रारंभ हो गया है। नामांकन जिला मजिस्ट्रेट कक्ष में सम्पन्न होना है जिसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर व मार्ग में पर्याप्त मात्रा में बेरीकेटिंग व पुलिस बल तैनात की गई है। नामांकन के दौरान आने वाले दलों के प्रत्याशियों के वाहनों के लिए आस्थायी पार्किंग बनायी गई है।
इन सभी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक व अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया । पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर लगे बेरीकेटिंग में लगे पुलिस कर्मियों को कलेक्ट्रेट आने-जाने वाले कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों को बेवजह न परेशान करने का निर्देश दिया। नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार से आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न होने पाये इसका निर्देश पुलिस कर्मियो को दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ