Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टैक्सी चालको का सराहनीय कदम :किराए में छूट देकर यात्रियों को मतदान के लिए करेंगे प्रेरित





सुनील उपाध्याय 
बस्ती:लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूपी के बस्ती जिले का प्रशासन कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाकर एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। अब इस अभियान में प्राइवेट टेम्पो और बस चालक भी अपना सहयोग देने के लिए आगे आ रहे है । जिलाधिकारी राजशेखर ने इस बार एक नई पहल की शुरुआत करते हुए टेम्पो और बस चालक से बात की और बाद में ये निर्णय हुआ कि किराए में छूट देकर यात्रियों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे ।



डीएम कैंप ऑफिस में मंगलवार को परिवहन विभाग और प्राइवेट टैक्सी चालकों की बैठक हुई। डीएम राजशेखर ने बताया कि 12 मई को होनेवाले चुनाव में जिले में अधिकतम वोटिंग के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राइवेट टैक्सी चालकों के साथ बैठक में सहमति बनी है कि यात्रियों से वह अनुरोध करेंगे कि वोटिंग के दिन वह अपने मताधिकार का प्रयोग हर हाल में करें। इसके लिए वह सभी यात्रियों से 2 रुपया किराया कम लेंगे। इसके अलावा मतदान के बाद भी अगले तीन दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा।


जो यात्री अपनी उंगली पर लगी स्याही प्राइवेट बस और टैक्सी चालाकों को दिखाएंगे, उन्हें तय किराए से दो रुपये कम लिया जाएगा। डीएम राजशेखर ने बताया कि बस्ती में 5057 टेम्पो और 67 प्राइवेट मिनी बसें आरटीओ में रजिस्टर्ड हैं। इन प्राइवेट मिनी बस और टैक्सी में हर रोज करीब 1.8 लाख यात्री सफर करते हैं। इस दौरान यात्रियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए टैक्सी चालकों द्वारा पैम्पलेट का वितरण भी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे