Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हरकत में आया जिला प्रशासन बीजेपी प्रचार की लगी होर्डिंग्स को आनन फानन में हटाया




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे में किसी भी प्रचार की परमिशन किसी को नहीं है लेकिन अचानक बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी की कई होर्डिंग का लगना चर्चा का विषय बन गया। इन होर्डिंग पर भाजपा का प्रचार है और साफ तौर पर कहा गया है की भाजपा को वोट दें |



एक और होर्डिंग है जिस हार्डिंग में दिखाया गया है कि आतंकवाद के खात्मे के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें ऐसे में यह बात समझ से परे है की आदर्श आचार संहिता में यह होर्डिंग कैसे लगी और किसने लगाई इन इसे लेकर विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही हैं और कह रही हैं कि भाजपा को जिताने के लिए प्रशासन भी उनका साथ दे रहा है। 


हालांकि  12 घण्टे बाद ही जिला प्रशासन ने इन होर्डिंग्स को हटवा दिया है। लेकिन सवाल तो खड़ा होता ही है आखिर यह होर्डिंग्स कैसे लगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे