Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस को हरी झण्डी दिखाकर डीएम ने किया रवाना





शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा चलायी गयी मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस को आज कैम्प कार्यालय से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने फीता काटकर, गुब्बारा उड़ाकर उद्घाटन किया गया तथा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि अगर हमें अपने देश से प्यार है अपने संविधान से प्यार है तो हम शत् प्रतिशत अवश्य मतदान करें और अपने परिवार, अपने समाज, मोहल्ले वाले और रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिये प्रेरित करें यही हमारा दायित्व है और हम इस तरह अपने संविधान को मजबूत करें।



 यह मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस जनपद की सातों विधानसभा में भ्रमण करेगी एवं तहसील मुख्यालयों पर विद्यालय के विद्यार्थियों को एवं आम लोगों को जागरूक करेगी एवं उन्हें मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जायेगी।  इस मतदाता जागरूकता बस में जागरूकता से सम्बन्धित विभिन्न स्लोगन व महत्वपूर्ण बिन्दु उल्लिखित किये गये है जिनमें संदेश दिया गया है कि ‘‘सोच समझकर करो मतदान सही नेता की करो पहचान‘‘ छुट्टी नहीं मनायेगें वोट डालने जायेगें, लोकतंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना मत अधिकार, सबकी सुनें सभी को जानें निर्णय अपने मन की माने, प्रतापगढ़ ने भरी उड़ान शत् प्रतिशत करें मतदान, आज का जागरूक मतदाता भविष्य का निर्माता, वोट है अधिकार हमारा वोट कर्तव्य है हमारा, आपका वोट प्रदेश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में एक दीप आपका भी जलायें कृपया वोट अवश्य करें, लोकतंत्र हम से वोट करें गर्व से वोट है ताकत, मतदाता जागरूकता देश का भविष्य आपके हाथ, दस्तावेज जो मतदान केन्द्र पर पहचान के लिये प्रयोग किये जा सकते है, नगद और उपहार को ना कहिये लोकतंत्र को विजयी बनाये आदि के माध्यम से यह मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस मतदाताओं को जागरूक करेगी। 


कार्यक्रम का संयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी स्वीप श्याम प्रकाश यादव के निर्देशन में प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज वरहदा/स्वीप इन्चार्ज विन्ध्याचल सिंह एवं विधानसभा सदर के नोडल अधिकारी स्वीप डा0 मोहम्मद अनीस द्वारा किया गया। इस अवसर पर तहसील सदर के नोडल अधिकारी स्वीप (उ0शि0) डा0 पीयूषकान्त शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज राजकुमार सिंह, उमर जमील सहित विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट/स्काउट गाइड तथा विद्यार्थी और स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे