प्रतापगढ़ | जिले के अंतू थाना के रसूलपुर गुलरहा के प्रधान और अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश दुबे का पोस्टमार्टम के बाद शव गॉव पहुचा तो इलाकाई लोगो का हुजूम उमड पडा । सूचना पाकर अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह भी प्रधान के घर पहुंचे। राष्ट्रीय महासचिव की अगुआई में परिजनों ने प्रधान के शव का अंतिम संस्कार करने से मना किया है ।
हत्या से आक्रोशित लोगों में पुलिस के खिलाफ जबरजस्त आक्रोश रहा और जमकर नारेबाजी होती रही। इस दौरान प्रधान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने शासन को चेतावनी देते हुए मांग किया है कि 72 घण्टे के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, प्रधान के परिजनों 50 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार की सुरक्षा के इंतजाम के साथ शास्त्र लाइसेंस दिया जाए। ज्ञानेंद्र ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि अगर ये मांगे नही मांगी गई तो पूरे प्रदेश के प्रधान यही पहुचकर आंदोलन शुरू कर देंगे जब तक कि मांगे पूरी नही हो जाती।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रधानों की हत्याएं हो रही है लेकिन शासन उनकी सुरक्षा के कोई उपाय नही कर रहा है। तत्काल सभी प्रधनो को शास्त्र लाइसेंस प्रदान किये जायें। बता दे कि मंगलवार की बीती देर शाम प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश को उस समय गोलियों से भून कर हत्यारे फरार हो गए थे जब वह विकास कार्यो का निरीक्षण करने निकले थे कि गांव के किनारे मनियारपुर मोड़ के पास बेखौफ बदमाशों ने सफारी से उतार कर भेजा उड़ा दिया और फरार हो गए।
इस वारदात की इलाकाई पुलिस को घण्टो तक भनक ही नही लगी। शव मोर्चरी पर पहुचा तब भी कोई पुलिस कर्मी मौजूद नही था | पत्रकारों ने जब एसपी से इस बाबत जानकारी मांगी तब जाकर पुलिस को भनक लग सकी। क्योकि परिजन तुरन्त हॉस्पिटल लेकर इस उम्मीद में भागे की शायद जान बच जाय


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ