Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू का आगमन कल





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि   25 अप्रैल उ.प्र. के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू फैजाबाद आ रहे है।जो समीक्षा बैठक डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह मे करेंगे।मतदाता जागरूकता हेतु जनपद स्तर पर स्वीप एवं इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन, क्रियाकलापों एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 से सम्बन्धित गतिविधियों, की समीक्षा बैठक करेगे |
        


पत्रकारो से बातचीत के दौरान श्री  झा ने बताया कि 25 अप्रैल को अपरान्ह 3.00 बजे से 4.00 बजे तक मण्डलायुक्त तथा मण्डल से सम्बन्धित जनपदों के अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा तथा अपरान्ह 4.00 बजे से 6.30 बजे तक अयोध्या मण्डल के सम्बन्धित जनपद अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर तथा अमेठी के निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारियों व मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित संस्थाओं यथा स्वीप नोडल अधिकारी, ईएलसी के प्रशिक्षण प्राप्त डीआईओएस, बीएसए तथा जनपद स्तर पर गठित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के सदस्यों स्कूल/कालेजों के प्रधानाचार्य, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट एण्ड गाइड के स्वीप कोआर्डिनेटर, नेहरू युवा केन्द्र एवं सहयोगी संस्थाओं यथा व्यापार मण्डल, बार एसोसिऐशन, उद्योग बन्धु, लायन्स क्लब, रोटरी क्लब इत्यादि के सक्रिय प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के साथ जनपद अयोध्या मुख्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र एल. वेंकटेश्वर लू द्वारा उक्त विषयों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक तथा चर्चा करेंगे ।




 जिसमें जनपद फैजाबाद से लगभग 300,अम्बेडकर नगर से 350, बारांकी से 150, सुलतानपुर से 100 तथा अमेठी से 100 प्रतियोगियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। तद्पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय सायं 6.30 बजे से 7.00 बजे तक प्रेस वार्ता करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे