अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। स्पिक मैके बलरामपुर के तत्वावधान में स्थानीय पथिक होटल में ऋषभ संगीत विद्यालय की ओर से बुधवार को कबीरपंथी गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री भारती बंधु ने अपने सूफी गायन से उपस्थित जन श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम एल के महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन के सिंह, मुख्य कलाकार भारती बंधु, विशिष्ट अतिथि कर्नल विकास गोस्वामी, ममता पांडेय ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शरुआत की । कलाकार का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ सिंह ने कहा कि संगीत मन की भावनाओं को व्यक्त करने का वास्तविक माध्यम है।
संयोजक डॉ नीरजा शुक्ला व सह संयोजक डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया। भारती बंधु ने मन लागा यार फकीरी में, जरा धीरे धीरे गाड़ी हाकों मोरे राम गाड़ी वाले व एक डाली दो पंछी रे बैठा कोई गुरु कोई चेला गीत सुनाकर आज के परिप्रेक्ष्य में समाज की परिस्थिति व मानवीय मूल्यों से परिचित कराया। कर्नल गोस्वामी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन माधवी ताम्रकर ने किया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिवम चौहान, सत्यवीर, मांडवी,पारिजात ,मोइन खान ,शिवम सिंह,महिमा व सुजीत चौधरी का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ