आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल विकास खंड स्थित ग्रामपंचायत नन्दौर के मॉडल प्राथमिक विद्यालय में दर्जनों ग्रामीणो सहित अन्य उपस्थित अध्यापक व अन्य कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी को जिम्मेदार द्वारा दिया गया। बताते चले कि आज बुधवार को नन्दौर के मॉडल प्राथमिक विद्यालय में स्थापित बूथ संख्या 150,151,152,153 व 154 पर वोटिंग के तरीके को उपस्थित ग्रामीणो को समझाया गया। जिम्मेदार कर्मचारी द्वारा बताया गया कि आप के द्वारा वोटिंग मशीन इवीएम में दिये गए प्रत्याशी के निशान पर बटन दबाने के साथ ही इसबार वीवीपैट का उपयोग किया जा रहा है।
जिसमे आप के द्वारा दबाए गए प्रत्याशी के पक्ष में पर्ची निकलेगी। इस बार यह नए प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। जिससे मतदाता में अपने दिए गए वोटिंग की जानकारी भी उपलब्ध रहे। इस तरह की अनेको जानकारी को ग्रामीणो व विद्यालय के कर्मचारियों को दिया गया। इस अवसर पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद द्वारा भी वीवीपैट व ईवीएम के विषय में भी बताया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अब्दुल गफ्फार, यूपीएस प्रधानाचार्य सुमन सिंह, हाफिज अकबर अली, जहीर खान, रहमान खान, प्रमोद चौधरी, मुकेश कुमार, राजकपूर, शगुफ्ता, अशोक कुमार, लेखपाल विजय प्रताप पाल आदि अनेको लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ