आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मुख्य चिकिसाधिकारी हरगोविंद सिंह द्वारा जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल 2019 को मनाया जाएगा। जिसमे सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों को नोटिस दिया गया कि आज 25 अप्रैल 2019 को सभी केंद्रों पर एक गोष्ठी अथवा कार्यक्रम के द्वारा मलेरिया से प्रभावित होने के साथ ही इसके बचाव हेतू शासन के प्रयासों को आम जनमानस को बताया जाए।
बताते चले कि आज गुरुवार को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत केंद्रों पर मलेरिया के रोकथाम करने के सरकार के सभी सुविधाओं को आम लोगों को बताया जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य टीम द्वारा विद्यालयों के बच्चो द्वारा जनजागरूकता रैली निकालकर मलेरिया रोग के दुष्प्रभाव और बचाव के बाबत प्रचार प्रसार किया जाए। एक स्लोगन 'हर रविवार मच्छर पर वार' के माध्यम से प्रत्येक रविवार को घर मे प्रयोग होने वाले कूलर आदि के साफसफाई पर ध्यान दिया जाए। बचाव व रोकथाम को मीडिया सेंसेटाईजेसन के कार्यशाला का आयोजन आम जनमानस के साथ किया जाए।
अंत मे इसके साथ ही जनसमुदाय को मच्छरों के प्रजनन स्थल व जलपात्र जैसे कूलर, पानी की टंकी गमले आदि को खाली करा लें और निष्प्रयोज पदार्थ नारियल के छिलके, प्लास्टिक बोतल आदि को कचरे को निस्तारित कर दे। इस तरह के सीएमओ के निर्देश पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को मलेरिया रोग के रोकथाम के बाबत गुरुवार को आयोजन के निर्देश दिए गए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ