आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद के कद्दावर नेता पूर्व सांसद व वर्तमान कांग्रेस के प्रत्याशी भालचन्द्र यादव के द्वारा आज बुधवार को रिटर्निंग अधिकारी को पत्र दिया गया। जिसमे गठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन रदद् करने की मांग किया गया।
बताते चले कि पूर्व सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा बताया गया कि गठबंधन के प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने अपने नामाँकन पत्र में सेंट्रल बैंक इंडिया शाखा दिल्ली से 117.96 करोड़ रुपये का बकाये को नही दर्शाया है।
एक पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी भालचंद यादव ने इस बात का प्रमाण पत्र भी दिया गया। इनके द्वारा तथ्य छिपाने के आरोप में गठबंधन प्रत्याशी के नामांकन को खारिज कर दिया जाए। इस बात का प्रमाण देते हुए पूर्व सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ने रिटर्निंग अधिकारी से इनके द्वारा तथ्य छुपाने के आरोप पर जांच कर नामांकन खारिज कर दिया जाए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ