Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुभासपा से घोषित प्रत्याशी का पर्चा खारिज,भाजपा पर लगाया आरोप





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी सतीश राजभर का पर्चा पर पत्रों की जांच में खारिज कर दिया गया है। पर्चा खारिज होने के बाद सुभासपा कार्यालय पर पहुंचे प्रत्याशी सतीश राजभर ने बताया कि भाजपा के लोग मिलीभगत कर प्रशासन के द्वारा पर्चा खारिज करवा दिया गया है और यह सब जानबुझ कर षड्यंत्र के तहत किया गया है।



 हमारी सीट संतकबीरनगर से जीतनी तय थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग यह देख कर जलन कर रहे थे। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिया गया है। जो निर्णय शीर्ष नेतृत्व से मिलेगा उसी के निर्देशानुसार कार्य किया जायेगा। 


लेकिन यह तो तय कर लिया गया है कि जो भी प्रत्याशी भाजपा को हराएगा उसका खुलकर सुभासपा समर्थन करेगी क्योंकि अब भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है। अगर इस तरह नहीं हो पाया है तो सुभासपा के सभी कार्यकर्ता नोटा पर बटन दबाकर भाजपा को हराने के कार्य किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे