शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | देश में इस समय दो तरह के राजनीतज्ञ है,एक मलाई खाने वालो दूसरी ओर नरेंद्र मोदी की टीम देश की भलाई चाहने वाली | अब मलाई का दिन लद गया,जनता की भलाई चाहने वालो का समय है | उक्त बाते दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कौशांबी के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में कुंडा विधानसभा क्षेत्र के नैयर देवी धाम पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही |
उन्होंने कहा कि देश का शान बढ़ रहा है,मजदूर,किसान,गरीबो के जीवन में परिवर्तन हुआ है इस लिए अबकी बार फिर मोदी सरकार | सपा-बसपा के गठबंधन पर तिवारी ने हमला करते हुए कहा कि ये गठबंधन ऊपर -ऊपर बुआ और बबुआ का है,अब जमीन पर विकास चाहिए इस लिए अब कोई गठबंधन के झांसे में नही आने वाला है | 23 मई को दिखेगा जो यूपी में 73 सीट थी वह अमेठी जीत कर 74 सीट हो जायेगी।
चौकीदार चोर के बयान पर राहुल गाँधी ने कोर्ट में माफी मांगी | जनसभा में कुंडा से ठाकुर प्रकाश सिंह, प्रयागराज से अमर नाथ सिंह मौर्य,शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरि ओम मिश्रा, पवन गौतम,अलका सरोज,कुसुम सिंह,पंडित सूर्य कांत निराला ,अभय प्रताप सिंह पप्पन,पंकज सिंह प्रधान प्रतिनिधि ऐधा आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ