अमरजीत सिंह
अयोध्या। महिलाओ की सुरक्षा को लेकर रोज ब रोज नये कानून बनाने के बाद भी आज भी महिलाए जिले मे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है ताजा मामला खण्डासा थाना मे शौच को निकली 13 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है पुलिस ने नाना की तहरीर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है खबर लिखे जाने तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी
मिली जानकारी के अनुसार खण्डासा थाना क्षेत्र के भिखी का पुरवा गांव मे ननिहाल मे रह रही किशोरी के साथ गैर समुदाय के युवक छेड़खानी व दुष्कर्म करने का आरोप है।पीड़िता के नाना सुरेश कुमार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप है कि उसकी पौत्री 18 अप्रैल को शाम को 6 बजे शौच के लिए गांव के पश्चिम खेतों में गई थी जहां मौका पाकर गांव के ही रहने वाले एक संप्रदाय के कुन्नू पुत्र कर्माअली ने उसके साथ छेड़छाड़ किया और सूनसान पाकर खेत मे गिरा दिया और दुष्कर्म भी किया।
बचाव करने उसे गंभीर चोट भी आई है किसी तरीके चंगुल से छूटने के बाद हल्ला गुहार मचाई लेकिन जब तक ग्रामीण इकट्ठा हुई तो आरोपी मौके से फरार हो गया सुरेश कुमार ने बालिका की माँ विछिप्त है और वह विगत 15 वर्षों से अपने मायके में रह रही है पीड़िता उसी विछिप्त की इकलौती संतान बताई है घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या मे लोग थाने पर पहुंच गए तब जाकर कहीं मुकदमा दर्ज किया जा सका।
खण्डासा थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने पीड़िता के नाना की तहरीर पर पास्को अधिनियम व छेड़छाड़ जैसे धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जाच की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ