Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हनुमान जन्मोत्सव पर संम्पन्न हुआ भंडारा






गोंडा:आईटीआई संचार विहार मनकापुर के संकट मोचन मन्दिर में 19 अप्रैल शुक्रवार को विद्या, बुद्धि और बल के देवता कहे जाने वाले पवनपुत्र वीर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर हुई पूजा, सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का समापन हो गया। सुबह आईटीआई लिमिटेड के महाप्रबंधक राजीव सेठ धर्मपत्नी मुक्ता सेठ, मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान धर्म पत्नी सहित एवं आलोक गुप्ता द्वारा हनुमान जी की पूजा की गयी।



 सुंदरकांड पाठ के साथ ही हवन-पूजन के बाद हुए भंडारे में हजारों की संख्या मे भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रथम बार हुए इस भंडारे में संचार विहार के अलावा आस-पास के लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया और भरपूर सहयोग किया। राम लखन वर्मा ने बताया कि हमारे शास्त्र की परंपरा के अनुसार भय पिचास को दूर करना, कोई परीक्षा पास करना हो, अखाड़े में किसी पहलवानको पटखनी देना हो तो सबसे पहले जय बजरंग बली का नाम ही नाम लेते हैं और यह देवता इतने सरल हैं कि किसी भक्त को निराश नही करते और कामयाबी दिलाते हैं। 


हनुमान जी ऐसे देवता है जो आज भी अजर-अमर के साथ बाहुबल, बुद्धि कौशल और विद्वान में श्रेष्ठ माने जातें है इन्हें रुद्र का अवतार भी कहा जाता है। हनुमान जी के विशाल भंडारे में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवराम सिंह, मंत्री नदीम अफसर जाफरी, भवानी फेर दूबे, टाउन शिप प्रमुख सतीश चंद्र मिश्रा के अलावा कई अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


इतने बड़े भव्य कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में पूरे संचार विहार के हनुमान जी के भक्तों के अलावा रघुनाथ दुबे, सरोज कुमार, एस एन सिंह, राम चन्द्र गुप्ता, निर्मल चन्द्र कर्नाटक, राजेश मिश्रा, दुर्गा त्रिपाठी, फौजदार वर्मा समिति के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे