Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोहन-गार्डन पुलिस ने गुड्डू गैंग के बदमाश को किया गिरफ्तार





दिल्ली :- (अनीता गुलेरिया) दिल्ली पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी  राजेंद्र यादव ने एक मजबूत टीम का गठन किया । जिसमें एसआई सुभाष यादव,ए एस आई करतार, हेड-कांस्टेबल राकेश गुप्ता ने सूचना के आधार पर उस जगह  पर ट्रैप लगाकर गंदा नाला रोड पर सफेद-रंग के स्कूटी-चालक को शनाख्त के आधार पर गिरफ्त में लिया ।


 तलाशी दौरान उस बदमाश युवक के पास से कंट्री-मेड पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । कड़ी पूछताछ दौरान अपना जुर्म कबूलते हुए कहां वह दोनों भाई गुड्डू गैंग के लिए काम  करते आ रहे हैं । द्वारका डी सी पी आर पी मीणा ने ने बताया इस बदमाश आरोपी का नाम लखन उर्फ गोलू  उम्र 25 साल है । गुप्त सूचना से मिली जानकारी अनुसार एक युवक अवैध-हथियार सहित गली नंबर-40, विपिन गार्डन मे अपने किसी रिश्तेदार के यहां मिलने आ  रहा है । दिल्ली-पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया  आरोपी पहले से ही लूटपाट,हत्या की कोशिश इतयादि कई सनसनीखेज नौ वारदातो मे शामिल है ।


 2016 विकासपुरी मे गोरी-गैंक से बदला लेने के इरादे से उसने गुड्डू के साथ मिलकर गौंरी-गैंग व पुलिस-दल पर भी खुलेआम फायरिंग की थी और बाद में यह पकड़ा भी गया था । 2017 मे द्वारका सेक्टर 12. डोमिनोज-पिज़्ज़ा मे दोनों भाइयों ने लूटपाट की थी, इसका बड़ा भाई राम अभी जेल में बंद है । यह उत्तम नगर से ओम-विहार का रहने वाला है । आरोपी ने पुलिस को बताया गुड्डू गैंक में दोनों भाइयों को राम लखन की जोड़ी कहा जाता है । गुड्डू उनका स्कूल दोस्त था और वह (शूटआउट एट लोखं  डवाला) फिल्म के किरदार, माया से प्रभावित होकर गुड्डू गैंग में शामिल हो गए थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे