Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रयागराज के करछना में पति ने महिला और बच्चों को मारने के बाद घर रखे बक्से मे जलाया :वीडियो






अनीता गुलेरिया 
दिल्ली: उत्तर प्रदेश के  प्रयागराज जिले के करछना-थाना इलाके में बीते गुरुवार सुबह 8:00 बजे के करीब एक महिला और दो बच्चों की हत्या के बाद घर के अंदर ही जलाने की दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है । जैसे ही मृत-महिला के मायके वालों को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होने करछना-थाना पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोहे के बॉक्स से दोनो बच्चो के शव को अधजली हुई हालत में बाहर निकाला ।


 महिला की लाश भी अधजली-हालत मे जमीन पर पडी हुई मिली । मृत महिला का नाम उषा पटेल है ।मृतका के मायके वालों ने महिला के पति गणेश प्रसाद पटेल और उसके ससुर पर हत्या करके जलाने का आरोप लगाया है ।पीड़ित-परिवार के अनुसार उनकी बेटी से ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए आए दिन उससे मारपीट करते रहते थे । परिजनो अनुसार उनकी बेटी व उसके बच्चो की हत्या के बाद सबूत मिटाने हेतु घर के अंदर ही आग लगाकर शवो को जलाने की कोशिश की गई ।
कमजोर दिल वाले वीडियो न देखे 

 गुस्साए-मृतका के परिजनो ने काफी देर तक  हंगामा करते हुए इंसाफ की गुहार लगाते हुए तीन हत्याओं के मामले में दोनों आरोपियों को सीधे-सीधे फांसी की सजा की मांग की है । पुलिस ने दहेज-प्रताड़ना 304 बी धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए मृतक महिला के पति और ससुर को जेल भेज दिया है ।पुलिस अनुसार हत्या के कारणों का सही से खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा । ऐसे दिल दहला देने वाली घटनाए हमारे समाज को कहीं ना कहीं प्रभावित जरूर करती हैं ।


 पश्चिमी-दिल्ली उत्तम नगर से समाज-सेविका भारतीय महिला-पार्टी अध्यक्ष शीतल वर्मा अनुसार इस तरह की घटनाओं को देखते हुए बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा सार्थक होता कतई भी नजर नहीं आ रहा है ।आज के युग में भी महिलाओं का होलिका दहन जारी है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे