आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। निसवां कालेज मदरसा नजमा लिलबनात जातेडीहा में आयोजित मौलाना अबुल हसन इस्लामी क्विज प्रतिगिता अल्हुदा पब्लिक स्कूल सेमारियावां के चौदह छात्र छात्राओं ने कामयाबी हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। बच्चों ने सफलता अर्जित कर स्कूल व टीचर्स का नाम रोशन किया है।बच्चों की इस सफलता पर अभिभावकों ने बधाई दिया है।
पूर्व की भांति इस वर्ष भी मदरसा नजमा लिलबनात जातेडीहा में मौलाना अबुल हसन नदवी इस्लामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तप्पा उजियार में स्थित दर्जन भर से अधिक स्कूल व मदरसा के 310 बच्चे शामिल हुए। इसमें 77 बच्चों ने सफलता अर्जित की।अल्हूदा पब्लिक स्कूल के 14 बच्चे सफल हुए जिसमे 10 बच्चों ने पहली पोजिशन हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
अल्हुदा पब्लिक स्कूल सेमारियावां के 30 बच्चे शामिल हुए थे जिसमें दस बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। शेष बच्चों को सिल्वर एवार्ड पँर संतोष करना पड़ा। कक्षा 5, आसफा खातून प्रथम, मो सऊद तृतीय, सारा सिद्दीकी चतुर्थ कक्षा 4, अरीबा बतूल प्रथम, लुबाबा बतूल प्रथम, सुमैया प्रथम, मो यासिर प्रथम, मो हस्सान प्रथम, अबू जैद सिद्दीकी प्रथम कक्षा 3, आमेरा मसरूर प्रथम, शफिया इफ्तिखार प्रथम, गुल सबा दिव्तीय, नरगिस सहला दिव्तीय। बच्चों की कामयाबी पर प्रबन्धक फैजान अहमद, वसीम अहमद, हाफिज अयाज अहमद, फैयाज अहमद, अब्दुल कादिर, अबू सुफियान, मिनहाज खान, सतीश कुमार, ज़फ़ीर अली, महमूद अहमद, अब्दुल अजीम नदवी, फैजुर्रह्मान, शैलेन्द्र कुमार आदि ने सफल बच्चों को बधाई दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ