Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात कारण से आग लगने 50 बीघा फसल जलकर हुई राख





बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर।बेलहरकलॉ विकास खंड के ग्रामपंचायत गजौली शेख के पुरवा मुडिला के सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण लगभग 50 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना मोबाइल द्वारा दिया गया।


 जिस बाबत दमकल विभाग द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत ही बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजौली के पुरवा मुडिला में पहुँचकर आग बुझाने का कार्य तेजी से किया गया। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुँची थी तब तक लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।


 जिससे किसानों के पास फसल जलने से खाने के लाले हो गए। जिन किसानों का फसल जल गया उन किसानों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। आगजनी से प्रभावित किसान आनंद पांडेय, हरिराम पांडेय, माता बदल पांडेय, रामदास, राजाराम, गिरधारी, संजय कुमार आदि की फसल जलने से काफी क्षति हो गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे