शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | हर नागरिक को देश व समाज हित में कुछ न कुछ करना चाहिए, तभी देश और समाज आगे बढ़ेगा। उक्त बातें नगर के गोपाल मंदिर में खंडेलवाल महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित "आओ कुछ बेहतर करें " के कार्यक्रम के तहत समाज के बच्चे और महिलाओं के लिए आयोजित निशुल्क समर कैंप के मौके पर समिति की महिलाओं ने कही |
लोगों ने कहा कि जीओ और जीने दो के संदेश पर अमल करके ही हम अपनी पहचान बना सकते हैं, इसलिए हर नागरिक घर-परिवार के साथ-साथ समाज व देश के बारे में भी सोचे। देश व समाज के लिए कुछ करने का संकल्प के साथ हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी भी समझे। आयोजित कार्यक्रम के मौके पर खंडेलवाल समाज के भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे |
लोगों के उत्साह को देखते हुए समिति द्वारा कैलो ग्राफी, ढोलक मेहंदी , आर्ट, रंगोली जैसे विविध कार्यक्रम के आयोजन किया गया | कार्यक्रम में महिलाएं व बच्चे समेत लगभग एक सैकडा की संख्या में लोग शामिल रहे |
लोगों के उत्साह को देखते हुए समिति द्वारा कैलो ग्राफी, ढोलक मेहंदी , आर्ट, रंगोली जैसे विविध कार्यक्रम के आयोजन किया गया | कार्यक्रम में महिलाएं व बच्चे समेत लगभग एक सैकडा की संख्या में लोग शामिल रहे |
इस मौके पर खंडेलवाल महिला सेवा समिति के लोगों में प्रमुख रूप से श्रीमती रेखा आमेरिया ,श्रीमती ज्योत्सना सांवरिया,श्रीमती शशि बाजरज्ञान,श्रीमती प्रेम जसोरिया,श्रीमती सुनीता आकड़ ,श्रीमती प्रिया जंघीनिया,श्रीमती प्रियंका बाजरज्ञान,श्रीमती नंदनी जसोरिया, श्रीमती कविता सांवरिया,श्रीमती सुनीता झालानी,श्रीमती अल्का बड़ाया, डॉ सीमा बाजरज्ञान,श्रीमती आरती बाजरज्ञान,श्रीमती मोनिका जसोरिया,श्रीमती संतोष जसोरिया,श्रीमती अर्चना जसोरिया,श्रीमती बिंदिया बाजरज्ञान,श्रीमती बबीता बाजरज्ञान,श्रीमती कंचन खारवाल ,श्रीमती रजनी आकाड़ सहित आदि लोग मौजूद रही |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ