Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ से लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुआ 02 नामांकन




शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | 39-संसदीय निर्वाचन क्षेत्र प्रतापगढ़ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु आज कलेक्ट्रेट परिसर के जन सुनवाई कक्ष (कक्ष संख्या-1) जिलाधिकारी कार्यालय में 02 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 


नामांकन पत्र शेषनाथ सोशलिस्ट यूनिटी सेण्टर ऑफ इण्डिया (कम्युनिस्ट) एवं राम बहादुर शर्मा मौलिक अधिकारी पार्टी द्वारा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 


लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु अब तक कुल 03 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु नामांकन के लिये कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे