आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज गुरुवार को संतकबीरनगर पुलिस द्वारा गोरखपुर में चोरी हुए स्कूटी के बरामदगी के बाद उसे विवेचक के हवाले कर दिया गया। बताते चले कि गोरखपुर के विजयनगर सिंधी कालोनी के निवासी राजेश कुमार पुत्र श्यामलाल दि0 25 जनवरी 2019 को अपनी स्कूटी संख्या UP 53 CF 4010 को अपने गोदाम मे बन्द करके चले गये।
जब दिनांक 10 मार्च 2019 को गोदाम खोला तो स्कूटी गायब मिली। राजेश के द्वारा दिनांक 13 मार्च 2019 को थाना गोरखनाथ पर मु0अ0सं0 98/19 धारा 357/480 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था। उक्त स्कूटी अभि0 जितेन्द्र शर्मा पुत्र पारसनाथ शर्मा निवासी लालाछपरा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के कब्जे से थाना धनघटा पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थिति मे दि0 10 मार्च 2019 को बरामद करते हुए थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 111/19 पंजीकृत किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक धनघटा के निर्देशन मे उक्त स्कूटी के सम्बन्ध मे जानकारी होने पर थाना गोरखनाथ सूचना के क्रम मे आज उ0नि0 श्रीराम व का0 राहुल यादव उपस्थित थाना आये और उक्त स्कूटी थाना धनघटा के उ0नि0 कामेश्वर मिश्रा व हे0मु0 रामसरीक यादव द्वारा उ0नि0 श्रीराम को सुपुर्द किया गया। जिससे उक्त स्कूटी को उसके स्वामी के सुपुर्द किया जा सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ