Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संतकबीरनगर को प्रदेश में मोटरवाहन के ई चालान में मिला 12वां स्थान





आलोक बर्नवाल 
संतकबीरनगर। प्रदेश में अब पुलिस भी टेक्निक के इस्तेमाल में आगे बढ़ रही है। जिससे किसी भी कार्य मे पेपर का उपयोग कम से कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसीकडी में उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक ओ0 पी0 सिंह द्वारा आरंभ किए गए वाहन ई-चालान (पेपर लेस) के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर आकाश तोमर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में पेपर लेस वाहन ई-चालान की शुरूआत विगत 09 मार्च 2019 को आरम्भ किया गया था।



 जिससे पुलिस विभाग ने इस टेक्निक को हाथोंहाथ लेकर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालान में ई चालान को प्राथमिकता मिलने लगी। जिससे एक माह में ही जनपदीय पुलिस द्वारा विगत 628 वाहनों का ई-चालान (पेपर लेस) करके प्रदेश में 12वॉ स्थान हासिल किया है। जिससे संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक के बेहतरीन कार्यशैली को प्रदर्शित करती है और इनके द्वारा प्रत्येक कार्य के प्रति जागरुकता उत्पन्न करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे