अमरजीत सिंह
अयोध्या।आपसी रंजिश को हुए विवाद एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना के घंटो के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
मामला थाना खण्डासा से महज 1 किलो मीटर की दूर पूरे पांडेय विनयाकपुर गांव का है जहा पर रूकेश यादव पुत्र गुटटे उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी ग्राम पूरे पान्डेय विनयाकपुर अमानीगंज अयोध्या का आपसी विवाद गाँव के ही सर्वेश पान्डेय पुत्र गिरिजा शंकर पान्डेय के साथ चल रहा था जिसमे बुधवार शायं लगभग 8:30 को दोनो पक्षो मे विवाद हो गया जिसमे रूकेश को गर्दन के पास धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया जिसमे मोहित पान्डेय पुत्र सर्वेश पान्डेय व सर्वेश पान्डेय पुत्र गिरिजा शंकर की सन्लिप्तता बतायी जा रही है
किन्तु दबी जबान मे कुछ लोगो का कहना यह भी है की किसी ने पहले से ही मार कर सर्वेश के दरवाजे पर लिटा दिया है फिरहाल रुकेश की हालत बेहद गम्भीर है और वह ट्रामा सेंटर मे भर्ती बताए जा रहे है सर्वेश व सुमित्रा पत्नी सर्वेश पान्डेय पुलिस हिरासत मे लिया है किन्तु मोहित विमल कपिल पुत्रगण सर्वेश पान्डेय व प्रवेश पान्डेय पुत्र गिरिजा शंकर अभी भी फरार है थानाध्यक्ष ने बताया कि 307,504,506,147,148 जैसी गम्भीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है और अभियुक्तो की तलाश जारी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ