अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अंतर्गत एक गांव की एक महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर अगवा कर जबरन दुष्कर्म करने तथा नकदी व् आभूषण छीन लेने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 7 अप्रैल को वह दुकान का सामान लेने के लिए रुदौली जा रही थी।बिहारा गांव के निकट भट्ठे के पास पड़ोस गांव के दो युवक मिले और बहला फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया।कहा कि हम भी रुदौली जा रहे हैं।तुम्हे रुदौली छोड़ देंगे।इस पर युवकों के झांसे में आकर वह बाइक पर बैठ गई।लेकिन दोनों युवक जबरन उसे रुदौली के बजाए निहालगढ़(जगदीशपुर) रेलवे स्टेशन ले गये।
और वहां से वह लोग ट्रेन में बैठाकर उसे देहरादून लेकर चले गये। वहां दोनों युवकों ने जबरन उसका 50 हजार रुपया और जेवर छीन लिया।पीड़िता ने बताया कि एक युवक उसे दूसरे युवक के पास देहरादून में छोड़कर वापस घर लौट आया।पीड़िता का आरोप है।कि वहां रह रहा युवक बंधक बनाकर एक हफ्ते तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा।
14 अप्रैल को वह उसके चंगुल से किसी तरह से भाग निकली।और घर पहुंचकर पति को सारे मामले से अवगत कराया था।17 अप्रैल को महिला ने पति के साथ मवई थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। इस मामले में महिला के पति ने एक सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के एक गांव के एक युवक पर पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था।सैदपुर चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच कर कार्रवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ