Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवनों का एसपी ने किया निरीक्षण





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जिले कि कमान जबसे पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया है।तबसे कानून व्यवस्था से लेकर अपने विभाग के भवन चाहे वह पुलिस चौकी निर्माणाधीन भवन हो या पुलिस लाइन के निर्माणाधीन भवन सभी का निरीक्षण करके सुझाव दिए जाते है।


 इसीक्रम में आज बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा पुलिस लाइन मे निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया। इस निर्माणाधीन भवनों में प्रय़ुक्त सामग्री जैसे- ईंट, सीमेंट, मोरंग, बालू, सरिया, आदि का गुणवत्ता की जाँच की गई तथा प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने पर्यवेक्षण में निर्माण कार्य करावें ठेकेदार के भऱोसे न रहें।


 निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर विभागीय जांच कराकर कार्यवाही करने की सख्त हिदायत दी गई। जिससे भवनों के निर्माण में कोई भी कमी न रह पाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे