Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुदामा बने चंद्रमणि पाण्डेय ने किया नामांकन




डेस्क 
बस्ती। उत्तर प्रदेश में छठे चरण में होने वाले मतदान को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है बस्ती जिले में आज सुदामा बने चंद्रमणि पाण्डेय ने पहले प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।



 रथ पर सवार होकर भगवान श्री कृष्ण रुपी बालक के साथ चंद्र मणि पाण्डेय उर्फ सुदामा जब  नामांकन करने पहुंचे तो लोग उन्हें आश्चर्य भरी नजरों से देख रहे थे।
चंद्र मणि पाण्डेय उर्फ सुदामा बाबा ने कहा कि मैं लगातार लोगों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ता रहा हूं और अब जनता रूपी श्री कृष्ण के पास जा रहा हूं फैसला आप जनता के हाथ में है। 


ईवीएम के सवाल पर चंद्र मणि पाण्डेय कहा कि पार्टीयां ईवीएम को निशाना बना रही है लेकिन अभी तक किसी ने भी नहीं कहा कि निर्दल प्रत्याशी को डाला गया बीजेपी को जा रहा है तो मैं लोगों से अपील करता हूं कि आप लोग निर्दल प्रत्याशी के रूप में मुझे मौका दे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे