Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नशे से दूर रहकर जीवन को उच्च बनाये:बुद्धप्रिय







लोकहित में बताया गया संदेशात्मक बिचार
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 128 वे जन्म दिवस समारोह को जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां में रविवार के दिन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बुद्धप्रिय सिदार्थ रतन ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए शिक्षित बनने व संगठित रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही नशा से दूर रहकर जीवन को उच्च बनाए।



 उन्होंने बच्चों की अच्छी शिक्षा दीक्षा हेतु लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर कन्हैयालाल जौनपुरिया ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया, संतकबीरनगर के ब्लाक इकाई सेमरियावां के श्रद्धालुओं द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्ल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता गिरानीलाल व संचालन सुजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम में आये वक्तागणो द्वारा भी डा0 भीमराव आंबेडकर के जीवन परिचय पर विस्तृत वर्णन किया।


 सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों, नशे से बचने, बाल विवाह, बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, आपसी सद्भाव कायम रखने, आदि पर प्रकाश डाला। आने वाले 12 मई को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। मुख्य वक्तागण में पूज्य भंते, गिरानीलाल, आर0 के0 बाबू,  हीरालाल भारती, ई0 एस0 डी0 भाष्कर, सुजीत कुमार, राममिलन कन्नौजिया द्वारा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर वर्णन किया गया।


 मोनू एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।जमात इस्लामी सेमरियावां की तरफ से गर्मी को देखते हुए प्याऊ पानी का इंतजाम किया गया था। जिसमें अब्दुलहादी खान, खैरुलबशर, हारून, साहिल ने सहयोग दिया।


आज के कार्यक्रम के मुख्यातिथि भंते महाथेरो बुद्धप्रिय, विशिष्ठ अतिथि ई0 एस0 डी0 भास्कर, वक्ता मनीराम बौद्ध, सुजीत कुमार, आर के बाबू, हीरालाल भारती, रामकुबेर, रामअचल, रामनाथ, बदलू, मनोज कुमार अनिल, ज़फ़ीर अली करखी, बैरागी, मो0 आज़म, रामनिवास, राजमुनि, रामनिहोर, मो0 युनुस, ज्ञान चन्द, प्रधान रामजनक, ऊषा कुमारी, नीलम, इन्दू, भगवती आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे