सुनील उपाध्याय
बस्ती। बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के नामांकन में पहुँचे अनुराग ठाकुर ने गठबन्धन और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दोनों पार्टियों के पास न नीति है और न नियत, बीजेपी के पास अपनी उपलब्धियां है। जिनके बलबूते हम चुनाव लड़ रहे हैं। कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राफेल पर कांग्रेस की बोलती बन्द हो गई है।कांग्रेस का नारा था गरीबी हटाओ गरीबी हटाओ लेकिन कांग्रेस सरकार में गरीब मिटना शुरू हो गया था गरीबी नही।
वही अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झूठ का कीर्तिमान बनने का सर्टिफिकेट मिले तो राहुल गांधी को मिल सकता है कांग्रेस ने झूठ के नए कीर्तिमान खड़ा किए हैं।
वही अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर कहा कि कांग्रेस को जबाब देना चाहिए, राहुल अन्य बाकी विषयों पर गला फाड़कर चिल्लाते हैं जब भ्रष्टाचार बेरोजगारी की बात आती है तो चुप क्यों है।
वही दूसरी तरफ गठबन्धन प्रत्याशी के रूप में राम प्रसाद चौधरी ने भी अपना पर्चा भरा राम प्रसाद चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने जो वादा किया था एक भी वादा पूरा नही कर चाहे नौजवानों को रोजगार की बात हो, किसानों की आय दोगुना करना हो ,या काला धन लाने की बात हो


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ