Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजवादी पार्टी को लगा एक और झटका





सुनील उपाध्याय 
बस्ती 22 अप्रैल 2019ः  समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा। पार्टी के पूर्व नगर उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने राना दिनेश प्रताप उर्फ सुड्डू सिंह की अगुवाई और कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह की मौजूदगी में कई दर्जन साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।



 उन्होने कहा समाजवादी पार्टी को अखिलेश यादव ने बसपा के हाथों गिरवी रख दिया है जिससे नाराज नेताओं का लगातार पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। 
उन्होने कहा बस्ती की राजनीति में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह दो दशक से एक मजबूत हस्ताक्षर हैं, उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद जनता का कांग्रेस में भरोसा बढ़ा है। मौजूदा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे की पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है। 


राजकिशोर सिंह प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीतकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में प्रमुख रूप से मो. इरफान, नवीन श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सोनू, विपिन श्रीवास्तव, एहतेशाम, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार प्रेमी, अमर श्रीवास्तव, शिबलू खान, कुश पाण्डेय, रविन्द्र सोनी, रवि सिंह, जय प्रताप सहित तमाम लोग शामिल रहे। कांग्रेस में शामिल हुये सभी साथियों का राजकिशोर सिंह ने फूल मामला पहनाकर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे