Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर उमड़ी आस्था






सुनील उपाध्याय 
शोभा यात्रा, पूजन, भजन के साथ किया नमन् 
बस्ती । शुक्रवार को कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय की ओर से भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव चैत्रपूर्णिमा को धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर विधि विधान से पुजारी अयोध्या प्रसाद पाण्डेय के मार्ग दर्शन में पूजन, अर्चन, हवन, भजन, कीर्तन, आरती, प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कायस्थ परिवारों के अलावा भी लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। 


कार्यक्रम की शुरूआत पालिटेक्निक चौराहे से शोभा यात्रा से हुई। यात्रा पाण्डेय बाजार, मंगलबाजार, दक्षिण दरवाजा, रोडवेज, गांधीनगर, मालवीय रोड होेेते हुये चित्रगुप्त मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में मोटर साईकिल सवार लोग भगवान चित्रगुप्त के जयकारे लगा रहे थे।


भगवान चित्रगुप्त के महिमा का गान करते हुये कायस्थ वाहिनी प्रमुख पंकज भैय्या ने कहा कि परमपिता ब्रह्मा जी के अंश से उत्पन्न भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी हैं। ये कायस्थ समाज के देवता हैं जो विश्व शांति, न्याय, ज्ञान और साक्षरता में विश्वास करते हैं।
भगवान चित्रगुप्त जी के हाथों में कर्म की किताब, कलम, दवात और करवाल है। ये कुशल लेखक हैं और इनकी लेखनी से जीवों को उनके कर्मों के अनुसार न्याय मिलता है। देवेन्द्र श्रीवास्तव, राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सृजन, लोक मंगल के देवता हैं। 


भजन गायक अविनाश श्रीवास्तव और साथियों ने भगवान चित्रगुप्त पर केन्द्रित भजन सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। ‘ जय चित्रगुप्त भगवान, तुम्हारी महिमा बड़ी महान’ जैसे भजनों पर लोग आस्था के गोते लगाते रहे। 


भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव कार्यक्रम में सुरेन्द्र मोहन वर्मा, आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव, सत्येन्द्र नाथ मतवाला, सौरभ सिन्हा, बी.के. श्रीवास्तव, प्रशान्त श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, राजन मिश्र, शरद सिंह रावत, रमाकान्त सिंह, विपुल श्रीवास्तव, मनीष, दुर्गेन्द्र, विवेक श्रीवास्तव, समर्थ श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव, स्वप्न खरे, कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, रविशंकर श्रीवास्तव,  अजय कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, ललिता श्रीवास्तवा,  संगीता श्रीवास्तवा, भारती श्रीवास्तवा, मीनू श्रीवास्तवा के साथ ही कायस्थ समाज के लोग बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे