सुनील उपाध्याय
बस्ती। शुक्रवार को मतदाता जागरूकता चुनाव ऑईकान रोटेरियन आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शहर के अनेक मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं, विशेषकर वृद्ध जनों से मुलाकात कर उन्हें मतदान के लिये प्रेरित किया।
सम्पर्क के दौरान कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का दायित्व है और लोकतंत्र में यह सबसे बड़ा हथियार है। शत प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।
शहर के कटरा मोहल्ले में मतदाता जागरूकता के दौरान 90बर्ष के मदन किशोर लाल ने कहा कि इस महाजागरण कार्यक्रम से बहुत प्रभावित हैं, आगामी 12 मई को मतदान अवश्य करेगें। डोर टू डोर कार्यक्रम में मोहल्ले बहुत सारे घरों में जा कर जागरुक किया गया।
मतदाता जागरूकता सम्पर्क अभियान में ऑईकान रोटेरियन आशीष कुमार श्रीवास्तव के साथ परमानन्द लाल, उमंग, मयंक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ