कीर्तिवर्धन सिंह की जीत से मजबूत होंगे नरेंद्र मोदी
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सोमवार को भाजपा द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री विनय कटियार तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी मौजूद रहे। अपने संबोधन में विनय कटियार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले पूर्ण रूप से गुंडाराज था।
वर्तमान में यह स्थिति है कि जितने भी गुंडा-माफिया, अपराधी उत्तर प्रदेश के थे, वह सब जेल में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वे पूर्ण रूप से जानते हैं कि यदि मैं बाहर आया तो भाजपा की भ्रष्टाचार विरोधी, गुंडा माफिया विरोधी सरकार हमें रहने नहीं देगी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का बखान करते हुए बताया कि हमारी ही सरकार ऐसी है जो किसानों के लिए सम्मान निधि, गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क उपचार व्यवस्था, उज्जवला योजना के अंतर्गत नि:शुल्क गैस वितरण, स्वच्छता अभियान के तहत तमाम शौचालयों के निर्माण के प्रति लोगों को जागरुक करना व प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराया।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं में जोश भरते हुए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री की उन बातों को दोहराते हुए जिसमें उन्होंने कहा कि इस देश की 70% आबादी आज युवा वर्ग है जिनका भविष्य सुरक्षित हाथों में है। राष्ट्र मजबूती की ओर निरंतर बढ़ रहा है जिनके हाथों को मजबूत करने के लिए आप सभी को पुनः गोंडा लोकसभा से कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को भारी मतों से विजई बनाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना होगा। जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने आए हुए तमाम लोगों से 6 मई को भारी से भारी संख्या में समय से मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने का आवाहन किया।
इस अवसर पर मीडिया सह प्रमुख सौरभ श्रीवास्तव, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, अमर किशोर कश्यप, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, जिला मंत्री विनय शर्मा, अनुपम मिश्रा, राजेश राय चंदानी, रंजीत कश्यप, अविनाश जायसवाल आदि सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ