डॉ ओपी भारती
गोण्डा:वजीरगंज :वजीरगंज पुलिस ने क्षेत्र के गढ़ी से 108 लीटर अपमिश्रित शराब,भट्ठी,यूरिया,नौसादर सहित दो मोटरसाइकिलें कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार उन्हें रविवार शाम को सूचना मिली कि क्षेत्र के गढ़ी में बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब बनाई जा रही है।वे उप निरीक्षक गण जितेंद्र कुमार वर्मा,प्रतीक पांडेय,आरक्षीगण अरुण यादव,प्रेम चंद व महिला आरक्षी सविता के साथ जब वहां पहुंचे तो वहां दो लोग अवैध देशी शराब बनाते मिले।
मौके पर 2 अदद मोटरसाइकिलों पर 108 लीटर अपमिश्रित अवैध देशी शराब,शराब भट्ठी,शराब बनाने के उपकरण,यूरिया,नौसादर बरामद हुआ।पुलिस ने मौके पर मिली भट्ठी व लहन आदि को नष्ट कर राम दरस निवासी खटिकन पुरवा गढ़ी थाना वजीरगंज व खूंटी निवासी पौशाला रामापुर भगाही थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम,अपमिश्रण व मोटरयान अधिनियम की धाराओं में जेल रवाना किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ