Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विभिन्न मामलों में बखिरा पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। जिसमे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के विशेष निर्देश और उनके अपराध और अपराधी के प्रति सख्त रवैया भी इसमे अपराधियों के हौसले को तोड़ रहा है। नियमित रूप से प्रत्येक थाने में थानाध्यक्ष की अगुवाई में अपराध और अपराधियों पर कठोर कार्यवाही किया जा रहा है। 



इसीक्रम में आज सोमवार को बखिरा थाने थानाध्यक्ष सुधीर सिंह के अगुवाई में बखिरा पुलिस ने अनेको मामलों के आरोपियो को गिरफ्तार किया। जिनमे प्रथम मामले में  एक आरोपी ध्रुपचन्द पुत्र फत्ते निवासी गौरीपुरवा दुर्गजोत थाना बखिरा को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसपर बखिरा थाने में मु.आ.स.167/19 को शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 में अभियोग पंजीकृत किया गया। दूसरे मामले में नाबालिग से छेड़छाड़ में वांछित आरोपी जयनारायण राय पुत्र कमलनयन राय निवासी बेलहरकलां थाना बखिरा जिसपर थाने में मु.आ.स.161/19 पर आइपीसी की धारा 354 व पॉक्सो एक्ट 7/8 में दर्ज था।


 जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे मामले 50 लीटर शराब के साथ तीन व्यक्ति कपिलदेव पुत्र अशरफी निवासी गनवरिया, महेंद्र पुत्र स्व.राममूरत व रविन्द्र उर्फ मिंकू पुत्र बरसाती निवासीगण छड़ना थाना बखिरा को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। अंत मे बखिरा पुलिस द्वारा एक वारंटी दद्धन उर्फ बलेसर पुत्र रघुनाथ निषाद निवासी महुआ टोला झोंगिया थाना बखिरा को गिरफ्तार किया गया। इसतरह से बखिरा थाना प्रभारी सुधीर सिंह के अगुवाई में अपराध पर कठोर कार्यवाही किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे